सोना-चांदी में गिरावट…हफ्ते की शुरुआत में सस्ते हुए दाम, खरीदारों को राहत

खबर शेयर करें

नई दिल्ली: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सर्राफा बाजार में सोना और चांदी दोनों सस्ते हो गए। कीमतों में आई इस गिरावट से ग्राहकों को राहत मिली है और खरीदारी के लिए अनुकूल माहौल बनता दिख रहा है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के कारोबार में सोना 0.63 फीसदी गिरकर 1,51,686 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी में इससे अधिक गिरावट दर्ज की गई और यह 2.10 फीसदी टूटकर 2,38,163 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  सिगरेट का धुआं उड़ाने पर आपत्ति जताना पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर की छाती में चाकू से वार

हाजिर बाजार में भी कीमतों में नरमी देखी गई। नई दिल्ली में 24 कैरेट सोना 15,261 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,990 रुपये और 18 कैरेट 11,449 रुपये प्रति ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में दाम लगभग समान रहे, जबकि चेन्नई में सोना अन्य शहरों के मुकाबले थोड़ा महंगा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सोना-चांदी में हाहाकार, लगातार दूसरे दिन कीमतों में भारी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट का रुख बना हुआ है। Trading Economics के अनुसार, सोने की कीमतों में करीब 2 फीसदी की कमी आई है और यह 4,700 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे फिसल गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले सप्ताह की तेज़ी के बाद मुनाफावसूली और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के चलते कीमतों पर दबाव बना है। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते तनाव और ऊर्जा संकट की आशंकाओं का असर भी बाजार पर पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  कोंडागांव मुठभेड़ में दो इनामी नक्सली ढेर, एक नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

फिलहाल, कीमतों में आई यह गिरावट खरीदारों के लिए अच्छा मौका मानी जा रही है, हालांकि आगे की दिशा वैश्विक परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page