महाशिवरात्रि पर तय होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय

खबर शेयर करें

रुद्रप्रयाग। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय पंचांग गणना से तय किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान के साथ भक्तों को फलाहार भी वितरित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Weather Update: उत्तराखंड में फिर तेज होगा मानसून, 5 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी

श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश चंद्र गौड़ के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन सुबह 7 बजे से ओंकारेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की शुरुआत होगी। इस दौरान भगवान केदारनाथ और द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर का जलाभिषेक किया जाएगा और धार्मिक परंपराओं का पालन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विकास को नई दिशा...रेनवाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य, एक परिवार–एक आवास नियम लागू

सुबह 9:30 बजे बीकेटीसी के वेदपाठियों द्वारा केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग के गद्दीस्थल पर हक-हकूकधारी, तीर्थपुरोहित और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में पंचांग गणना से केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय तय किया जाएगा। इस मौके पर ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में कीर्तन-भजन का भी आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 03 अगस्त 2025

इस आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page