उत्तराखंड: गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस अवकाश में बदलाव, अब 25 नवंबर को रहेगा प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस पर घोषित अवकाश में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी कर दिया है। पहले यह सार्वजनिक अवकाश 24 नवंबर 2025 (सोमवार) को तय था, जिसे बदलकर अब 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) को घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में 1000 नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती, 30 मार्च तक जारी होंगे नियुक्ति पत्र

जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालय, न्यायालय, शैक्षणिक संस्थान, सचिवालय/विधानसभा, तथा वे सभी कार्यालय जहां पाँच-दिवसीय कार्यप्रणाली लागू है (उत्तराखंड को छोड़कर) — 25 नवंबर को पूर्णत: बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान में भीषण सड़क हादसा: यात्री बस पलटने से 11 लोगों की मौत, 24 घायल

अवकाश संबंधी अधिसूचना पर सचिव विनोद कुमार सुमन के डिजिटल हस्ताक्षर हैं और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

संशोधित आदेश की प्रतियां उच्च न्यायालय नैनीताल, सभी जिलाधिकारियों, विभागाध्यक्षों और संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई हैं ताकि अवकाश व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  रिव्यू–रेटिंग स्कैम: हरिद्वार निवासी से 70 लाख की ठगी, एसटीएफ ने राजस्थान से आरोपित को दबोचा
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page