उत्तराखंड: मुंबई-दून इंडिगो फ्लाइट में बर्ड हिट…विमान का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, 186 यात्री थे सवार

खबर शेयर करें

देहरादून। मुंबई से देहरादून आ रही इंडिगो की फ्लाइट में शुक्रवार शाम बर्ड हिट की घटना सामने आई। इंडिगो की उड़ान संख्या IGO-5032 (एयरबस-320) दून एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले एक पक्षी से टकरा गई। टक्कर विमान के नोज़ सेक्शन पर हुई, जिससे उसके अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 186 यात्री सुरक्षित उतर गए।

यह भी पढ़ें 👉  सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, बाजार में हड़कंप

शाम करीब 6:30 बजे उड़ान ने सुरक्षित लैंडिंग की। बाद में एयरपोर्ट इंजीनियरिंग टीम द्वारा की गई जांच में बर्ड हिट की पुष्टि हुई। क्षति की वजह से विमान को एयरपोर्ट पार्किंग में खड़ा कर मरम्मत शुरू कर दी गई है। दून से मुंबई जाने वाली कनेक्टिंग उड़ान में देरी न हो, इसके लिए इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दूसरे विमान की व्यवस्था कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सर्द हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने के आसार

एयरपोर्ट निदेशक भूपेश चंद्र हंस नेगी ने बताया कि रनवे और आसपास के क्षेत्रों में जांच के दौरान कोई मृत पक्षी नहीं मिला। इससे माना जा रहा है कि टक्कर एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर हुई है। उन्होंने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और एयरपोर्ट प्रबंधन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नैनीताल जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 2 सितम्बर को बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

गौरतलब है कि 28 अक्टूबर को भी दून एअरपोर्ट पर इंडिगो की एक उड़ान टेक ऑफ के दौरान बर्ड हिट का शिकार हुई थी। उस समय उड़ान के बाएं इंजन से तेज आवाज आने पर पायलट ने विमान को सुरक्षित उतार लिया था।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page