Haldwani: सरकारी जमीन बेचने का मामला…विधायक बंशीधर भगत के बेटे से 14 साल पहले हुई धोखाधड़ी, पांच भाइयों पर मुकदमा

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के बेटे विकास भगत के साथ सरकारी जमीन की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने लंबी जांच के बाद पांच भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस को दी तहरीर में विकास भगत ने बताया कि उन्होंने 30 मार्च 2012 को नंदपुर कठघरिया निवासी नवीन चंद्र, खीमानंद, मोहन चंद्र, कैलाश चंद्र और उमेश चंद्र से करीब 6691.19 वर्ग फुट जमीन खरीदी थी। वर्ष 2019 में उन्होंने यही जमीन तीसरे पक्ष को बेच दी, जिसके बाद विवाद सामने आया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने किया ’विकसित उत्तराखण्ड संकल्प से शिखर तक’ कैलेंडर का विमोचन

दरअसल, जांच में खुलासा हुआ कि जिस जमीन की खरीद-फरोख्त हुई थी, उसमें सड़क और गूल (सिंचाई नहर) की सरकारी भूमि भी शामिल थी। आरोप है कि विक्रेताओं ने सरकारी जमीन को अपने खेत के रकबे में शामिल कर बेच दिया।

मामला सामने आने पर प्रशासन हरकत में आया और 17 मार्च 2020 को एडीएम के निर्देश पर एसडीएम हल्द्वानी से जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने गूल को क्षतिग्रस्त कर उसे अपनी निजी भूमि में मिला लिया था और उसी के साथ उसे बेच दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग बुझी, फैक्टरी मालिक समेत दो की मौत

इसके बाद सिंचाई विभाग और प्रशासन ने संबंधित जमीन को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में क्रेता और विक्रेता के बीच अन्य स्थान पर जमीन देने की सहमति बनी, लेकिन कई साल बीत जाने के बावजूद आरोपियों ने कोई वैकल्पिक जमीन उपलब्ध नहीं कराई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तर कोरिया का मिसाइल शक्ति प्रदर्शन: समुद्र की ओर दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइलें, जापान-दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर

मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब पांचों भाइयों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि शिकायत की जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि होने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page