Uttarakhand: NEET-UG 2026 पेपर लीक…देहरादून में छिपा आरोपी दबोचा, राजस्थान SOG ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

देहरादून। NEET-UG 2026 परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में राजस्थान एसओजी को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने देहरादून से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले कई दिनों से यहां छिपकर रह रहा था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश (निवासी झुंझुनू, राजस्थान) के रूप में हुई है। जांच के दौरान राजस्थान एसओजी को पुख्ता इनपुट मिला था कि पेपर लीक कांड से जुड़ा वांछित आरोपी देहरादून में मौजूद है। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने देहरादून पुलिस से संपर्क साधा और आवश्यक सूचनाएं साझा कीं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ...कुमाऊं-गढ़वाल को मिली नई रेल कनेक्टिविटी, सीएम धामी और रेल मंत्री ने किया फ्लैग ऑफ

इनपुट के आधार पर देहरादून पुलिस ने डालनवाला थाना क्षेत्र में सटीक कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार के मुताबिक, युवक से थाने में पूछताछ की गई और इसके बाद राजस्थान पुलिस को सूचना दे दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: वीकेंड पर कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी...कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन, शटल सेवा से होगी आवाजाही

रविवार को देहरादून पहुंची राजस्थान एसओजी टीम ने आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर अपने साथ राजस्थान ले गई। इस गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं और मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं।

पहले भी हो चुकी हैं कई गिरफ्तारियां
गौरतलब है कि इस मामले में झुंझुनू से पहले ही 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में यह भी सामने आया है कि सीकर में मिले एक ‘गेस पेपर’ के 100 से अधिक सवाल NEET-UG 2026 परीक्षा में आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दहेज उत्पीड़न केस में फौजी पति बरी, 11 साल बाद शिकायत पर कोर्ट ने उठाए सवाल

हालांकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुरुआती स्तर पर पेपर लीक की बात से इनकार किया है। फिलहाल मामले की जांच राजस्थान एटीएस और एसओजी की टीमें संयुक्त रूप से कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page