भीमताल: एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त पंकज दुम्का गिरफ्तार, जेल भेजा गया

खबर शेयर करें

भीमताल। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिलेभर में वांछित और नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना भीमताल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त को दबोचने में सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 28 जनवरी

जानकारी के अनुसार, एसपी क्राइम ट्रैफिक नैनीताल जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन और सीओ भवाली दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भीमताल संजीत कुमार राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुकदमा संख्या 20/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम कमल भट्ट से जुड़ी धारा 29 एनडीपीएस एक्ट में नामजद अभियुक्त पंकज दुम्का पुत्र हीराबल्लभ दुम्का, निवासी खेरोलापन्त, भीमताल (उम्र 25 वर्ष) को सलड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को मा. न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धराली–हर्षिल आपदा : 14 दिन बाद मिला सेना के जवान का शव, रडार से होटल व लोगों के दबे होने के संकेत

गिरफ्तार टीम में शामिल:
उ0नि0 गुरविन्दर कौर
कानि. नरेश परिहार
कानि० चालक शेर सिंह

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page