प्राचीन शिव मंदिर से दिनदहाड़े कलश चोरी, चार महीने में चौथी घटना, क्षेत्रवासियों में आक्रोश

खबर शेयर करें

विक्की पाठक, मोटाहल्दू। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर स्थित मोटाहल्दू चौराहे के प्राचीन शिव मंदिर को एक बार फिर चोरों ने निशाना बनाया। दिनदहाड़े मंदिर से कलश चोरी कर लिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि बीते चार महीनों में यह चौथी घटना है जब शिवालय से कलश चोरी हुआ है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी रोष है।

यह भी पढ़ें 👉  खूंखार आतंकी अब्दुल रऊफ अजहर 'ऑपरेशन सिंदूर' में ढेर, अमेरिका और यहूदी समुदाय ने भारत को कहा धन्यवाद

स्थानीय निवासी एवं समाजसेवी विक्की पाठक ने बताया कि क्षेत्र में नशेड़ियों का आतंक तेजी से बढ़ रहा है। पैसों की लालच में यह लोग जगह-जगह चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में लगातार हो रही चोरी से क्षेत्रवासियों की आस्था को ठेस पहुंची है और पुलिस-प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम साबित हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में तेज रफ्तार कार ने तीन मजदूरों को कुचला, पुलिसकर्मी चालक फरार, एक की हालत नाजुक

पाठक ने बताया कि उन्होंने घटना की सूचना दूरभाष पर पुलिस अधिकारियों को दे दी है और जल्द से जल्द चोरों व नशेड़ियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। भगवान के मंदिर से बार-बार हो रही चोरी ने लोगों के धैर्य का बांध तोड़ दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ धाम पहुंचकर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, कपाटबंदी के बाद लिया विकास कार्यों का जायजा
Ad

You cannot copy content of this page