उत्तराखंड में भूकंप के झटके, नेपाल में था केंद्र

खबर शेयर करें

चम्पावत। उत्तराखंड के सीमांत जिलों में शनिवार तड़के भूकंप के तेज झटकों से धरती हिल गई। सुबह 4 बजे महसूस किए गए इन झटकों से इलाके में दहशत फैल गई। लोग कड़ाके की ठंड में घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। भूकंप के झटके करीब 15 सेकंड तक जारी रहे, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: धामी कैबिनेट के अहम फैसले...भाषा संस्थान अधिनियम समेत 5 प्रस्तावों को मंजूरी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल था और इसकी तीव्रता 4.8 रिक्टर स्केल पर मापी गई। चंपावत सहित आसपास के जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। राहत की बात यह रही कि अब तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: हिमालय FPO की बैठक में किसानों की आय बढ़ाने की ठोस रणनीति तैयार

भूकंप के झटकों के बाद लोग सतर्क हैं और जिला प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से बचें और आपातकालीन स्थिति में प्रशासन को सूचित करें।

You cannot copy content of this page