टांडा रेंज में टस्कर हाथी की मौत, पत्थरचट्टा दक्षिणी बीट में मिला शव

खबर शेयर करें

रुद्रपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज में एक 60 वर्ष से अधिक उम्र के टस्कर हाथी की मौत हो गई। यह हाथी एक दांत का टस्कर था और उसका दांत सुरक्षित पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी पुलिस का एक्शन: 106 पाउच अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह जयनगर स्थित पत्थरचट्टा दक्षिणी बीट में हाथी का शव बरामद हुआ। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुँचकर शव का निरीक्षण किया और पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 05 जून 2025

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हाथी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: कोसी नदी में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा, मॉक ड्रिल में जुटी SDRF टीम ने निकाला बाहर

वन विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है और इस घटना के पीछे कोई प्राकृतिक कारण या अन्य स्थिति का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page