वीरांगना भावना गोस्वामी की सरकार को चेतावनी…बोलीं शहीद का दर्जा वापस लें या स्टेडियम दें

खबर शेयर करें

लालकुआं। भाजपा सरकार को कुम्भकर्णी नींद से जगाने के लिए अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के नाम से स्वीकृत मिनी खेल स्टेडियम के निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर बिंदुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने तीन दिवसीय पदयात्रा का आयोजन किया।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुष्कर सिंह दानू के आह्वान पर बिंदुखत्ता क्षेत्र के कांग्रेसी आईटीबीपी कैम्प के समीप एकत्रित हुए, जहां शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के नाम से स्वीकृत मिनी खेल स्टेडियम के लिए चयनित भूमि पर कांग्रेस के सेवा दल द्वारा तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान गाया। तत्पश्चात पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने पदयात्रा को तिरंगा दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा आईटीबीपी के मुख्यालय से शुरू होकर बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर प्रथम, खैरानी, विकासपुरी, इंदिरानगर द्वितीय, काररोड मुख्य चौराहा होते हुए कांग्रेसी नेता रमेश कुमार के आवास पर सभा में तब्दील हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: ढिकुली के पास बस पलटी, छह घायल, ऑटो को बचाने में हुआ हादसा

इस अवसर पर अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मोहन नाथ गोस्वामी की वीरांगना, भावना गोस्वामी ने भाजपा सरकार को कड़ी चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार शहीद मोहन नाथ गोस्वामी को दिए गए शहीद का दर्जा वापस नहीं लेती है, तो उनके पति के नाम से स्वीकृत मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाए। कहा कि पदयात्रा के दौरान उठाई गई मांगों के बावजूद अगर सरकार ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया, तो वह क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन जैसे अन्य कड़े कदम उठाने को विवश होंगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि स्थिति नहीं सुधरी, तो वह सरकार द्वारा प्राप्त सम्मान को वापस करने पर भी विचार करेंगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात...मानदेय बढ़ाने की तैयारी, खाली पदों पर जल्द निकलेगा विज्ञापन
Ad

You cannot copy content of this page