गैरसैंण मानसून सत्र दो दिन में ही समाप्त, हंगामे के बीच 9 विधेयक और 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट पास

खबर शेयर करें

भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में प्रस्तावित चार दिवसीय मानसून सत्र महज दो दिन में ही सिमट गया। दो दिन में सदन की कार्यवाही सिर्फ 2 घंटे 40 मिनट ही चल सकी। विपक्ष के हंगामे के बीच आखिरकार सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पूर्व ड्राइवर निकला लूट का मास्टरमाइंड, होटल मालिक के घर हुई वारदात का पुलिस ने किया खुलासा

पहले दिन विपक्षी हंगामे के चलते कार्यवाही आठ बार स्थगित हुई और केवल 1 घंटा 45 मिनट तक ही सदन चल सका। बुधवार को भी भारी शोर-शराबे के बीच सदन की कार्यवाही बाधित रही, लेकिन इसी बीच सभी नौ विधेयक पारित कर दिए गए। साथ ही 5315 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट भी मंजूर कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: राज्य में 1377 संदिग्ध पेंशनर्स की पेंशन बंद, CM धामी ने दिए विधिक कार्रवाई के निर्देश

विपक्ष के लगातार विरोध के बावजूद सरकार ने सत्र के दौरान महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने में सफलता हासिल की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: जिला पंचायत चुनाव कांड पर हाईकोर्ट का शिकंजा, SSP को लगाई कड़ी फटकार, पूछा- कहां थी तुम्हारी पुलिस फोर्स?

You cannot copy content of this page