अमेरिका के टैरिफ फैसले से बाजार में हलचल, ट्रंप नरम पड़े

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने के ऐलान के बाद अमेरिकी बाजार में जबरदस्त उथल-पुथल मच गई है। इस फैसले से न सिर्फ शेयर बाजार में भारी गिरावट आई, बल्कि कॉरपोरेट सेक्टर में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है। आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप के इस कदम से वैश्विक मंदी की आशंका गहरा सकती है।

हालांकि, अमेरिकी बाजार पर टैरिफ के नकारात्मक प्रभावों को देखते हुए ट्रंप अब नरम रुख अपना रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वे भारत, इजरायल और वियतनाम के साथ बातचीत की कोशिशों में जुट गए हैं, ताकि टैरिफ लागू होने की डेडलाइन से पहले मतभेद सुलझाए जा सकें।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: दर्दनाक हादसा...100 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत

चीन के जवाबी टैरिफ से भड़के ट्रंप

अमेरिका ने चीन पर 34% टैरिफ लगाया था, जिसके जवाब में चीन ने भी अमेरिकी वस्तुओं पर समान प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा कि चीन घबरा गया है और यह कदम उसकी बेचैनी को दर्शाता है। इससे पहले अमेरिका ने चीन पर 20% टैरिफ लगाया था, जिससे कुल टैरिफ 54% तक पहुंच चुका है।

अब बातचीत के रास्ते पर अमेरिका

शुरुआत में सख्त रुख अपनाने के बाद अब ट्रंप प्रशासन टैरिफ विवाद को बातचीत के जरिये हल करने की कोशिश कर रहा है। व्हाइट हाउस का कहना है कि प्रभावित देश घबराने की बजाय सीधे संवाद करें।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, आईएसआई मॉड्यूल के चार संदिग्ध गिरफ्तार

एक सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने बताया कि वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव तो लाम ने अमेरिका से समझौते का प्रस्ताव दिया है, जिसके तहत वे अपने टैरिफ को शून्य तक कम करने को तैयार हैं।

भारत, इजरायल और वियतनाम से व्यापारिक समझौते की तैयारी

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका भारत, इजरायल और वियतनाम के साथ विशेष व्यापारिक समझौतों को लेकर चर्चा कर रहा है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ सलाहकार ने बताया कि ट्रंप नए टैरिफ लागू होने से पहले इन देशों से समझौता करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान का नया ड्रोन हमला: ‘हदीद-110’ से अमेरिकी-इजराइली ठिकाने निशाने पर, जेट इंजन से बढ़ी मारक क्षमता

अगर यह बातचीत सफल रहती है, तो टैरिफ विवाद का हल निकल सकता है और वैश्विक व्यापार को राहत मिल सकती है। गौरतलब है कि ट्रंप ने भारत पर 27% टैरिफ लगाया है, हालांकि व्हाइट हाउस ब्रीफिंग में उन्होंने 26% टैरिफ का जिक्र किया था। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह बातचीत क्या मोड़ लेती है और वैश्विक बाजार पर इसका क्या असर पड़ता है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page