दिल्ली-एनसीआर में फिर कोरोना की दस्तक, गुरुग्राम में दो नए केस, कई राज्यों में अलर्ट जारी

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। एशिया के कई देशों में कोरोना मामलों में तेजी के बीच भारत में भी संक्रमण की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के गुरुग्राम में दो नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज हाल ही में मुंबई से लौटी महिला है। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और मरीजों में हल्के लक्षण पाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: विजिलेंस का बड़ा एक्शन...तहसील में संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक ₹14 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

गुरुग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी प्रबंध कर लिए हैं और लोगों से अपील की है कि खांसी, जुकाम या बुखार जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बीच, मुंबई, अहमदाबाद और भुवनेश्वर से भी नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। अहमदाबाद में गुरुवार तक चार नए केस दर्ज किए गए, जिनमें एक 84 वर्षीय बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, भुवनेश्वर में भी एक पॉजिटिव केस मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली विधानसभा चुनाव: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को करारी हार, भाजपा ने कई सीटों पर लहराया परचम

विशेषज्ञों के अनुसार, ओमिक्रॉन का नया JN.1 वेरिएंट इन मामलों में वृद्धि का कारण हो सकता है। यह वेरिएंट तेज़ी से फैलता है और इसके प्रभाव दुनियाभर में देखे जा रहे हैं।

कोविड की संभावित लहर को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों और गर्भवती महिलाओं को घर में रहने की सलाह दी गई है। साथ ही सभी सार्वजनिक, धार्मिक व सामाजिक आयोजनों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट जैसी जगहों पर कोविड नियमों का पालन अनिवार्य कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कानपुर में भीषण अग्निकांड: पांच मंजिला इमारत में लगी आग, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page