उत्तराखंड: पीसीएस मुख्य परीक्षा का पेपर रद्द, अब 14 मई को फिर होगी परीक्षा

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने पीसीएस मुख्य परीक्षा के सामान्य अध्ययन-1 पेपर को रद्द कर दिया है। अब यह पेपर 14 मई को दोबारा आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 30 अप्रैल को नए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: कॉलेज में घुसपैठ, मारपीट और धमकी का आरोप, मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

गौरतलब है कि दो से पांच फरवरी के बीच हुई पीसीएस मुख्य परीक्षा में सामान्य अध्ययन-1 (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व इतिहास, भूगोल और समाज) के प्रश्नपत्र को लेकर अभ्यर्थियों ने शिकायत की थी कि इसमें सिलेबस से बाहर के प्रश्न पूछे गए थे। आयोग ने सभी प्रत्यावेदनों को विषय विशेषज्ञों के समक्ष रखा, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 19 मई 2026

आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि नई परीक्षा 14 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। हालांकि, परीक्षा केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: मजाक बना खून-खराबे की वजह...‘मोटी’ कहने पर भड़की पड़ोसन, चाकू घोंपकर उतारा गुस्सा

You cannot copy content of this page