Udham Singh Nagar: किच्छा में नशे के खिलाफ पुलिस का प्रहार, 21 प्रतिबंधित नशा इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

विकास दाबड़ा, किच्छा। जनपद उधम सिंह नगर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किच्छा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 21 डायजेपाम इंजेक्शन बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशानुसार जनपद भर में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन प्रहार” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 2 मार्च 2025

13 जुलाई 2026 को चेकिंग के दौरान अपर उपनिरीक्षक संतोष उप्रेती, कांस्टेबल देवराज सिंह और कांस्टेबल बृजमोहन सिंह की टीम ने बेदी मोहल्ला स्थित रेलवे पटरी के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान शिवकुमार पुत्र रामजीवन निवासी पुरानी गल्ला मंडी, किच्छा के पास से 11 प्रतिबंधित डायजेपाम इंजेक्शन तथा सूरज पुत्र रामदास निवासी पंजाबी मोहल्ला वार्ड नंबर-16, किच्छा के पास से 10 प्रतिबंधित डायजेपाम इंजेक्शन बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: जीएसटी चोरी पर राज्य कर विभाग का बड़ा शिकंजा, चार फर्मों पर छापे, दो करोड़ की वसूली

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली किच्छा में मुकदमा अपराध संख्या 256/2026, धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: UKSSSC की बड़ी घोषणा...3 मई को होने वाली भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीख का इंतजार

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं किच्छा पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में नशा तस्करी करने वालों और युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष उप्रेती, कांस्टेबल देवराज सिंह तथा कांस्टेबल बृजमोहन सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page