Weather Update: उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में बढ़ेगी ठंड

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार 23 अक्टूबर को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम में बदलाव का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है, जहां तापमान गिरने से ठंड बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से पहाड़ों में ठंड का असर और तेज हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होते ही जारी होगी शिक्षकों के तबादले की सूची, 542 ने किया आवेदन

मैदानों में भी गिरेगा पारा

पर्वतीय इलाकों में बारिश का असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर भी पड़ सकता है। तापमान में गिरावट आने से सुबह और शाम के साथ दिन में भी ठंड महसूस होने लगेगी। हालांकि, गुरुवार को मैदानी इलाकों में दिनभर चटक धूप खिलने से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: रक्षाबंधन पर जिस कलाई पर बांधनी थी राखी, उसी बहन की हत्या की तहरीर लेकर थाने पहुंचा भाई, जीजा पर हत्या का मुकदमा

26 अक्टूबर तक बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में 26 अक्टूबर तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। आने वाले दिनों में मौसम में होने वाले बदलाव के चलते पहाड़ों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसे में सुबह और शाम के समय ठंड से बचाव करना जरूरी होगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: राजकीय आईटीआई में प्रवेश की तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ी
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page