देहरादून। मशहूर गायक दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायक मीका सिंह से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी तरह की गलतफहमी और मतभेद को आपसी संवाद और सौहार्दपूर्ण माहौल में दूर किया जाना चाहिए।
कलाकारों के सम्मान पर CM धामी का जोर
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान देवभूमि के साथ-साथ अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और अतिथि सत्कार के लिए भी है। प्रदेश सदैव ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के साथ आगे बढ़ता रहा है। यहां देश-दुनिया से आने वाले सभी कलाकारों का हृदय से स्वागत और सम्मान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति समाज को जोड़ने का माध्यम हैं। ऐसे में किसी भी विवाद का समाधान बातचीत, आपसी समझ और सकारात्मक दृष्टिकोण के जरिए निकाला जाना चाहिए।
कला और संस्कृति के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार कला, संस्कृति और कलाकारों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। उत्तराखंड में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ कलाकारों को सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

