उत्तराखंड: पेपर लीक पर कांग्रेस का प्रहार, आज प्रदेशभर में हल्लाबोल

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामला गरमा गया है। कांग्रेस ने इसे बेरोजगार युवाओं के साथ खुला धोखा बताते हुए सोमवार को प्रदेशव्यापी विरोध का ऐलान किया है। सभी जिला मुख्यालयों पर कार्यकर्ता सरकार और आयोग का पुतला दहन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ग्लेशियर झीलों में लगेगा सेंसर, 30 करोड़ का प्रस्ताव एनडीएमए को भेजा

प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष (संगठन) सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अभ्यर्थियों को दिए गए प्रश्नपत्र के तीन पन्ने परीक्षा के दौरान बाहर कैसे पहुंचे, इसका जवाब सरकार को देना होगा। सोशल मीडिया पर वायरल इन पन्नों को परीक्षा के बाद मिलान करने पर सवालों की एकरूपता साबित हुई। धस्माना ने आरोप लगाया कि सख्त नकलरोधी कानून की दुहाई देने वाली सरकार की पोल इस घटना ने खोल दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग आज से, शाम 6 बजे खुलेगा IRCTC पोर्टल

कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर हो रहे इस प्रदर्शन में पार्टी ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

उधर, उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने भी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पेपर लीक ने राज्य को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। उन्होंने मांग की कि दोषियों पर तुरंत सख्त कदम उठाए जाएं और बेरोजगार युवाओं के साथ न्याय हो।

You cannot copy content of this page