Uttarakhand Weather Update: आज छह जिलों के लिए येलो चेतावनी जारी, 7 अगस्त तक बिगड़ा रहेगा मौसम

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ क्षेत्रों में आज भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 16 मई 2026

इसके अलावा प्रदेश के अन्य पर्वतीय जिलों में भी कई स्थानों पर तेज गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में भी गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रधानमंत्री मोदी ने की आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1,200 करोड़ की घोषणा, मृतकों के परिजनों को दो लाख

7 अगस्त तक ऐसे ही रहेंगे मौसम के तेवर

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 7 अगस्त तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान कई जिलों में रुक-रुककर बारिश, तेज बौछारें, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा देखने को मिल सकती है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। भारी बारिश के दौरान भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, नदी-नालों और पहाड़ी ढलानों के आसपास जाने से बचने की अपील की गई है। प्रशासन भी लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय स्तर पर आवश्यक कदम उठाए जा सकते हैं।

You cannot copy content of this page