किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़, जैश के 3-4 आतंकी घिरे

खबर शेयर करें

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा इलाके में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन से चार आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया है। मुठभेड़ किश्तवाड़ के छात्रु क्षेत्र के सिंहपोरा गांव में उस समय शुरू हुई जब संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर तलाशी अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  दिसंबर में भी नहीं सुधरी दिल्ली की हवा, पूरा महीना रेड जोन में कैद...कई इलाकों में AQI 450 के पार

तलाशी के दौरान छिपे आतंकियों ने अचानक सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम पूरे इलाके को घेरे हुए है और ऑपरेशन अभी भी जारी है।

सूत्रों के अनुसार, ये वही आतंकी हैं जो हाल ही में इसी क्षेत्र में हुई एक मुठभेड़ के दौरान फरार हो गए थे। इस बार सुरक्षाबलों ने उन्हें घेरकर दबोचने की रणनीति बनाई है।

यह भी पढ़ें 👉  13 साल से कोमा में पड़े युवक को मिली ‘इच्छा मृत्यु’ की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट का भावुक फैसला

गौरतलब है कि घाटी में बीते दिनों से आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। 13 मई को शोपियां में लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों को मार गिराया गया था, जबकि 16 मई को त्राल में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को ढेर किया गया था। इन अभियानों के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  सुहागरात पर टूटा भरोसा...शादी के कुछ घंटों बाद बदली जिंदगी की कहानी, पति पहुंचा थाने

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि जब तक जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया नहीं हो जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page