बम की धमकी से विमान में हड़कंप, तेल अवीव से वियना जा रही फ्लाइट सोफिया में उतारी

खबर शेयर करें

तेल अवीव। इस्राइल के तेल अवीव से ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना जा रही एक यात्री फ्लाइट में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर विमान का मार्ग बदलकर बुल्गारिया की राजधानी सोफिया की ओर मोड़ दिया गया, जहां उसे आपात स्थिति में उतारा गया। विमान में 51 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। सभी सुरक्षित विमान से उतर गए। बुल्गारिया के सरकारी टेलीविजन बीएनटी ने परिवहन मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  यूक्रेन को सैन्य सहायता पर रोक, ट्रंप ने रखी शर्त

रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार शाम उड़ान भरने के बाद विमान के चालक दल के एक सदस्य ने बम की धमकी मिलने की सूचना दी। इसके बाद विमान को सोफिया की ओर मोड़ दिया गया। बुल्गारियाई वायुसेना के मिग-29 लड़ाकू विमान ने एयरबस ए320 को सुरक्षा निगरानी प्रदान करते हुए हवाई अड्डे तक पहुंचाया। बुल्गारिया के रक्षा मंत्रालय ने भी पुष्टि की कि धमकी मिलने के बाद लड़ाकू विमानों को कार्रवाई के लिए भेजा गया था।

आपात संकेत के बाद बदला गया विमान का रास्ता

यह भी पढ़ें 👉  नागपुर में बड़ा हादसा: अवाडा सोलर प्लांट में पानी का टैंक फटा, 3 मजदूरों की मौत, 8 से ज्यादा गंभीर घायल

विमान से सामान्य आपातकालीन संकेत मिलने के बाद बुल्गारियाई वायुसेना ने उसे एस्कॉर्ट किया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के अनुसार, विमान ने रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम 6:46 बजे इस्राइल के बेन गुरियन हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। यह रात 9:43 बजे सोफिया के वासिल लेव्स्की हवाई अड्डे पर उतरा।

फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के मुताबिक, विमान रात करीब 9:10 बजे रोमानिया के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ था। इसके बाद उसने दक्षिण की ओर मुड़कर बुल्गारिया का रुख किया। एडीएस-बी एक्सचेंज के आंकड़ों में भी विमान से 7700 स्क्वॉक कोड प्रसारित होने की जानकारी सामने आई। यह कोड सामान्य आपातकालीन स्थिति का संकेत देता है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले पर सियासी घमासान, हरभजन सिंह ने की बहिष्कार की मांग

संकट प्रतिक्रिया दल गठित, विमान की सुरक्षा जांच जारी

बुल्गारिया के परिवहन मंत्रालय ने घटना से निपटने के लिए संकट प्रतिक्रिया दल गठित किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और विमान की सुरक्षा जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों के माध्यम से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि, संबंधित एयरलाइन का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page