Haldwani: त्योहारों से पहले ट्रेनों में सीटों का संकट, रानीखेत और बाघ एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। काठगोदाम से चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रानीखेत एक्सप्रेस और बाघ एक्सप्रेस में अगले सात दिनों तक स्लीपर से लेकर फर्स्ट एसी तक सीटों की भारी मांग बनी हुई है। कई तारीखों में वेटिंग लंबी होने के साथ ही कुछ एसी श्रेणियों में टिकट की स्थिति भी निराशाजनक है। ऐसे में दिल्ली और अन्य शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों को सफर की योजना बनाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रविवार शाम रेलवे की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, रानीखेत एक्सप्रेस में सोमवार से रविवार तक काठगोदाम से जाने वाली ट्रेन के स्लीपर कोच में 84 से 138 तक वेटिंग दिखाई दे रही है। वहीं, थर्ड एसी में अधिकतम 66 और सेकेंड एसी में 37 तक वेटिंग है। इससे साफ है कि यात्रियों को कन्फर्म टिकट के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: परेड में SSP ने परखी पुलिस बल की ताकत, हथियार दक्षता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दो महिला जवान सम्मानित

बाघ एक्सप्रेस में भी लंबी वेटिंग

बाघ एक्सप्रेस में भी सीटों की उपलब्धता का यही हाल है। ट्रेन के स्लीपर कोच में 94 से 128 तक वेटिंग चल रही है, जबकि थर्ड एसी में भी वेटिंग 40 तक पहुंच गई है। वापसी की यात्रा में भी यात्रियों को राहत नहीं मिल रही है। इस ट्रेन के स्लीपर कोच में वेटिंग 120 तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में जल्द तैनात होंगे 117 अस्थायी योग प्रशिक्षक

रानीखेत एक्सप्रेस में 20 अक्टूबर को थर्ड एसी में वेटिंग के जरिए भी टिकट उपलब्ध नहीं होने की स्थिति दिखाई गई है। वहीं, बाघ एक्सप्रेस के सेकेंड एसी में 19, 20 और 22 अक्टूबर को टिकट की स्थिति ‘रिग्रेट’ है। इसका मतलब है कि संबंधित तारीखों पर वेटिंग टिकट भी उपलब्ध नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  जी-7 से पहले ट्रंप-कतर अमीर की अहम मुलाकात, ईरान समझौते और पश्चिम एशिया की सुरक्षा पर चर्चा

लेट पहुंच रही संपर्क क्रांति, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

दूसरी ओर, दिल्ली से काठगोदाम आने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की लेटलतीफी भी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। शनिवार रात यह ट्रेन करीब 12:30 बजे काठगोदाम पहुंची, जबकि इसका निर्धारित आगमन समय रात 10:45 बजे है। ट्रेन के निर्धारित समय से करीब पौने दो घंटे देर से पहुंचने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page