Uttarakhand: बड़ा हादसा…बाइक सवार को बचाने के चक्कर में  सड़क से नीचे गिरी निजी बस, 10 घायल

खबर शेयर करें

देहरादून। देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे के वक्त बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 10 यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार निजी बस देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने से एक बाइक सवार आ गया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस सड़क से नीचे जा गिरी। बस के सड़क से नीचे गिरते ही उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 10 यात्री घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: शराब पीते समय लक्ष्मी के साथ की छेड़छाड़, विरोध पर शुभम की हत्या, पहचान छिपाने के लिए लक्ष्मी को भी मौत के घाट उतारा

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

दुर्घटना की सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: तोताघाटी में पिकअप वाहन खाई में गिरा, देहरादून के तीन युवकों की मौत

सहसपुर कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page