Nainital: कैंची धाम के पास दूध से भरी पिकअप खाई में गिरी, तीन घायल

खबर शेयर करें

भवाली (नैनीताल)। कैंची धाम क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दूध से भरी पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला।

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि हादसा मंगलवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। सूचना मिलते ही कैंची चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू कर वाहन में सवार अंकित सिंह (33) पुत्र सतपाल सिंह, निवासी सनी बाजार रोड, हल्द्वानी, बॉबी (22) पुत्र ओम प्रकाश, निवासी बड़ी मंडी, शनि बाजार, हल्द्वानी और मोहम्मद साकिब (11) पुत्र नफीस अहमद, निवासी हल्द्वानी को घायल अवस्था में बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौलापार रोड पर बड़ा हादसा टला...चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए तीनों को बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी के हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अंकिता हत्याकांड में बड़ा मोड़, अज्ञात वीआईपी के खिलाफ CBI ने दर्ज किया मुकदमा

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान पूरा कर स्थिति को संभाला। इस दौरान चौकी प्रभारी विजय कुमार, एसआई विजय कुमार, विनोद यादव और महेश गोस्वामी समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारतीय मूल के पति ने पत्नी को मारी गोली, तीन रिश्तेदारों को भी उतारा मौत के घाट, बच्चों ने अलमारी में छिपकर बचाई जान

You cannot copy content of this page