Uttarakhand: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, जालसाजी और जान से मारने की साजिश की FIR दर्ज

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर जालसाजी, जातिगत प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्री की शिकायत पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। उन्हें इंदर रोड स्थित केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी जांच चल रही है।

गिरधारी लाल साहू का वायरल ऑडिओ

रेखा आर्य का आरोप है कि उनके पति ने कई दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें कंपनी के निदेशक पद से हटवा दिया, जबकि उन्होंने किसी भी पद से इस्तीफा नहीं दिया था। इसके अलावा उन्होंने पति के दूसरी महिलाओं से संबंध होने और एक महिला के साथ मिलकर उन्हें जान से मारने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 14 दिन तक बिजली गुल का ऐलान, त्योहारों से पहले यूपीसीएल का बड़ा शटडाउन शेड्यूल

पहली शादी छिपाकर विवाह करने का आरोप

पुलिस को दी गई शिकायत में मंत्री ने बताया कि उनका विवाह वर्ष 2004 में बरेली निवासी गिरधारी लाल साहू से हुआ था। आरोप है कि साहू ने अपनी पहली शादी की बात उनसे छिपाई थी। मंत्री के मुताबिक, बाद में उन्हें पता चला कि उनके पति पहले से विवाहित थे और पहली शादी से उनके बच्चे भी हैं। उस समय तक उनके भी बच्चे हो चुके थे, जिसके चलते वह लोक-लिहाज के कारण चुप रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad
गिरधारी लाल साहू का वायरल ऑडिओ

रेखा आर्य ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से उनके पति का व्यवहार बदल गया था। उन्हें जानकारी मिली कि साहू के दूसरी महिलाओं से संबंध हैं। इस बात पर आपत्ति जताने पर साहू ने कथित तौर पर मौखिक और लिखित रूप से माफी भी मांगी, लेकिन इसके बावजूद उनके व्यवहार में बदलाव नहीं आया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पुलिस चौकी के साये में फल-फूल रहा जुआ-सट्टा और अवैध शराब का काला खेल...ट्रांसपोर्ट नगर बना ‘मिनी अड्डा’

मारपीट और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप

मंत्री ने शिकायत में आरोप लगाया कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पति ने जातिसूचक शब्द कहे और कई बार उनके सरकारी आवास पर पहुंचकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

रेखा आर्य ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से आती हैं, जबकि उनके पति दूसरी जाति से हैं। शिकायत में लगाए गए इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

फर्जी हस्ताक्षर कर पद से हटाने का दावा

मंत्री ने दस्तावेजों में कथित जालसाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके फर्जी हस्ताक्षर कर कंपनी के निदेशक पद से हटाने की कार्रवाई की गई। उनका कहना है कि उन्होंने न तो कोई त्यागपत्र तैयार किया और न ही किसी पद से इस्तीफा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: यूट्यूबर अनुराग डोभाल पर एक और मुकदमा, घर में घुसकर मारपीट और निजी डेटा चोरी का आरोप

ऑडियो रिकॉर्डिंग से साजिश का आरोप

रेखा आर्य ने पुलिस को यह भी बताया कि हाल ही में उन्हें एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है। उनके आरोप के मुताबिक, इसमें गिरधारी लाल साहू एक महिला से बातचीत करते हुए उन्हें जान से मारने की साजिश रच रहे हैं। इस कथित ऑडियो की सामग्री और प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।

एसपी सिटी शेखर चंद सुयाल के अनुसार, मंत्री की शिकायत पर जालसाजी, जातिगत प्रताड़ना, मारपीट, जान से मारने की साजिश और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page