Uttarakhand: गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल से सामने आया मामला

खबर शेयर करें

रुड़की। हरिद्वार जिले के पिरान कलियर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक गेस्ट हाउस के कमरे में मुजफ्फरनगर निवासी यूट्यूबर आतिफ का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर जिले के गांव निराना निवासी आतिफ मुजफ्फरनगर में किराये के कमरे में रहता था और इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाता था। बताया जा रहा है कि वह एक युवती और उसके भाई के साथ रहता था। युवती से किसी बात को लेकर नाराजगी होने के बाद बुधवार रात करीब 11 बजे आतिफ पिरान कलियर पहुंचा और एक गेस्ट हाउस में कमरा किराये पर ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिमी सोच के असर से बढ़ रहे बिना शादी के संबंध, कानून का दुरुपयोग भी चिंता का विषय: कोर्ट

सुबह वीडियो कॉल के दौरान सामने आई घटना

बताया गया कि गुरुवार सुबह करीब पांच बजे युवती ने आतिफ को वीडियो कॉल की। इस दौरान आतिफ ने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या करने की बात कही। इसके बाद युवती ने दूसरे मोबाइल फोन से वीडियो कॉल के माध्यम से आतिफ के भाई को घटना दिखाई। भाई ने वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर परिजनों को भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की: दिनदहाड़े सेनेटरी कारोबारी के बेटे को मारी गोली, बाइक सवार दो बदमाश फरार

गेस्ट हाउस पहुंची पुलिस, कमरे में मिला शव

घटना की जानकारी मिलने के बाद आतिफ के परिजन कलियर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। परिजनों से मिली जानकारी और लोकेशन के आधार पर पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची। वहां कमरे में आतिफ का शव पंखे से लटका मिला।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 28 मई 2025

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page