लालकुआं में युवती से छेड़छाड़ की कोशिश नाकाम, तीन युवक गिरफ्तार…राहगीरों की सजगता से बची युवती

खबर शेयर करें

लालकुआं। सिडकुल की कंपनी से लौट रही एक युवती के साथ स्कॉर्पियो सवार तीन युवकों ने कोतवाली के पास जबरन गाड़ी में खींचने का प्रयास किया। राहगीरों और परिजनों की सजगता से युवकों की यह हरकत नाकाम रही। लोगों ने मौके पर तीनों आरोपियों को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली के पास रहने वाली युवती पंतनगर सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत है। गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह कंपनी की बस से उतरकर पैदल घर की ओर जा रही थी। तभी पीछे से सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार तीन युवक पहुंचे और युवती पर अश्लील फब्तियां कसने लगे। कुछ दूरी आगे जाकर उन्होंने रास्ता रोककर उसे गाड़ी में खींचने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट, 6 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

युवती ने साहस दिखाते हुए खुद को बचाया और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर परिजन और राहगीर मौके पर पहुंचे, जिन्होंने तीनों युवकों को घेरकर पकड़ लिया और धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जिओ फाइबर के मैनेजर के अपहरण मामले में अल्मोड़ा के 3 युवकों का नाम, मुठभेड़ में एक घायल

कोतवाल बृजमोहन राणा ने बताया कि युवती की तहरीर पर अनिल कुमार आर्य निवासी राजीव नगर प्रथम बिंदुखत्ता, चंदन आर्य और विनोद आर्य निवासी शिव मंदिर कार रोड बिंदुखत्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई है।

परिजनों के पहुंचने से युवती का हौसला और बढ़ गया। उसने प्लास्टर बंधे हाथ के बावजूद आरोपियों पर पत्थर बरसाए और उनका सामना किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: इग्नू में प्रवेश का सुनहरा मौका...बीएड के लिए 27 फरवरी आखिरी तारीख

एएसपी मनोज कत्याल ने कहा कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा के लिए सिडकुल की कंपनियों से समन्वय कर बस स्टॉपेज पर पुलिस तैनाती की व्यवस्था की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page