Nainital News: घास काट रही महिला को बाघ ने बनाया निवाला, दो किलोमीटर तक जंगल में घसीटता हुआ ले गया

खबर शेयर करें

नैनीताल/भीमताल। पर्वतीय क्षेत्रों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला रविवार की दोपहर नैनीताल जिले के ओखलकांडा (भीमताल ) के धारी ब्लॉक के खुटियाखाल गांव से सामने आया है, जहां बाघ के हमले में 35 वर्षीय महिला गंगा देवी पत्नी जीवन चंद्र की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।

Tiger Attack in Dhari Block | Woman Dragged Into Forest, Dies: प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगा देवी अपने घर के समीप घास काट रही थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बाघ महिला को पकड़कर करीब दो किलोमीटर तक घसीटता हुआ जंगल में ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद महिला का शव जंगल से बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में टैक्सी चालकों की गोष्ठी, यातायात नियम पालन पर दिया जोर

घटना से ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बाघ की सक्रियता की जानकारी वन विभाग को पहले से थी, इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आतंकी बाघ को जल्द पकड़ने और क्षेत्र को सुरक्षित घोषित करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान जनता से की मुलाकात, नैना देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण

फिलहाल वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रशासन की ओर से मृतक महिला के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You cannot copy content of this page