Uttarakhand: अल्मोड़ा में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, बोले- विदेश नीति पर अमेरिका का बढ़ता दबाव चिंताजनक

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए विदेश नीति, शिक्षा व्यवस्था, कृषि क्षेत्र और जीएसटी को लेकर कई सवाल खड़े किए। सिमकनी में आयोजित कांग्रेस की जनसभा में खराब मौसम के चलते वह व्यक्तिगत रूप से पंतनगर से अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके, लेकिन फोन के माध्यम से उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित किया।

अपने संबोधन में राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश की विदेश नीति पर अमेरिका का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत को यह तक बताया जा रहा है कि किस देश से तेल खरीदना है और किससे नहीं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति देश की स्वतंत्र विदेश नीति के लिए चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: एसटीएच में जटिल ब्रेन ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, 10 घंटे की सर्जरी से महिला को मिला जीवनदान

कांग्रेस नेता ने शिक्षा और कृषि क्षेत्र को लेकर भी सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान नीतियों का लाभ आम जनता और किसानों तक नहीं पहुंच रहा है। देश का कृषि क्षेत्र और शिक्षा व्यवस्था गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जबकि सरकार का ध्यान चुनिंदा लोगों को फायदा पहुंचाने पर केंद्रित है।

जीएसटी का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि गलत तरीके से लागू की गई कर व्यवस्था ने छोटे व्यापारियों और कारोबारियों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके चलते देशभर में हजारों छोटे व्यवसाय प्रभावित हुए, रोजगार के अवसर घटे और व्यापार कुछ बड़े उद्योगपतियों के हाथों में सिमटता चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सीएम धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट पर संकट, मां पूर्णागिरि धाम में रोपवे निर्माण के लिए कंपनी को अनुबंध रद्द करने का नोटिस

राहुल गांधी ने अपने संबोधन के अंत में अल्मोड़ा की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जल्द ही स्वयं अल्मोड़ा आकर लोगों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान भी किया।

इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी Kumari Selja ने मंच से राहुल गांधी का दौरा खराब मौसम के कारण स्थगित होने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि प्रतिकूल मौसम के चलते उनकी यात्रा संभव नहीं हो सकी, इसलिए उन्होंने फोन के माध्यम से जनसभा को संबोधित किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: स्थानांतरण के विरोध में उग्र प्रदर्शन पड़ा भारी, राजस्व विभाग में तैनात वरिष्ठ सहायक पर गिरी गाज

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष Ganesh Godiyal, Harish Rawat, Sumit Hridayesh, Yashpal Arya, Pritam Singh, Bhuvan Kapri और Harish Dhami सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अल्मोड़ा के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी थी। खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा में नहीं उतर सका और वापस पंतनगर आ गया।

पंतनगर एयरपोर्ट के डायरेक्टर पवन कुमार ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद राहुल गांधी अल्मोड़ा के लिए हेलीकॉप्टर से निकले थे लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर वहां उतर नहीं पाया और वापस पंतनगर एयरपोर्ट आकर लौट गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page