Uttarakhand: पुरानी कार खरीदने के नाम पर विधायक उमेश शर्मा से 4.50 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

देहरादून। खानपुर से विधायक उमेश शर्मा के साथ पुरानी कार खरीदने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पुरानी एमजी (मॉरिस) कार बेचने का झांसा देकर विधायक से 4.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने न तो कार की डिलीवरी की और न ही पैसा लौटाया। मामले में राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार विधायक के आईटी पार्क स्थित कार्यालय के मैनेजर असद खान के मोबाइल फोन पर अगस्त 2025 में झारखंड के रांची निवासी एक व्यक्ति ने संपर्क किया था। उसने खुद को पुरानी मॉरिस कार का मालिक बताते हुए वाहन बेचने की पेशकश की। व्हाट्सएप पर कार की तस्वीरें और अन्य जानकारी भेजकर भरोसा दिलाया गया कि वाहन अच्छी स्थिति में है और इसकी डिलीवरी देहरादून में कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक गंभीर घायल

बताया गया कि बातचीत के बाद कार का सौदा 4.50 लाख रुपये में तय हुआ। आरोपी के भरोसे में आकर विधायक की ओर से अलग-अलग तारीखों में कुल 4.50 लाख रुपये उसके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा कारणों से भारत में बांग्लादेश के तीन मिशनों में वीजा सेवाएं निलंबित, ढाका-नई दिल्ली तनाव के बीच बड़ा फैसला

आरोप है कि भुगतान मिलने के बाद जब कार भेजने के लिए कहा गया तो आरोपी टालमटोल करने लगा। बाद में उसने स्वीकार भी किया कि उसने कार बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये लिए हैं। इसके बावजूद उसने न तो वाहन उपलब्ध कराया और न ही रकम वापस की।

ठगी का एहसास होने पर विधायक पक्ष की ओर से राजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों पर मुहर, कृषि और आपदा प्रबंधन समेत कई अहम फैसले

राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी के बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और लेनदेन से जुड़े अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया है या नहीं।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page