Uttarakhand: डॉक्टर्स डे पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान…सभी मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, विशेषज्ञ डॉक्टरों का होगा अलग कैडर

खबर शेयर करें

देहरादून। नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित ‘पांचवें डॉक्टर ऑफ द ईयर-2026’ सम्मान समारोह में उत्तराखंड के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे, ताकि चिकित्सकों को भविष्य की आधुनिक तकनीकों के अनुरूप तैयार किया जा सके। इसके साथ ही राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों का अलग कैडर भी बनाया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 के अंत तक सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां पूरी कर ली जाएंगी तथा पदोन्नति की प्रक्रिया भी शत-प्रतिशत पूरी होगी। उन्होंने चिकित्सकों से तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने की अपील करते हुए मेडिकल कॉलेजों में योग और मेडिटेशन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

समारोह के दौरान प्रदेशभर के उत्कृष्ट चिकित्सकों को ‘डॉक्टर ऑफ द ईयर-2026’, आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवॉर्ड और लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 250 अवैध नशीले इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) भानु दुग्गल ने की। इस अवसर पर भारतीय चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष डॉ. जे.एन. नौटियाल, स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेंद्र डोभाल, दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. गीता जैन, उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण त्रिपाठी, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया सहित अनेक चिकित्सक और शिक्षाविद मौजूद रहे।

‘डॉक्टर ऑफ द ईयर-2026’ सम्मान पाने वाले चिकित्सक

  • डॉ. राकेश रावत – वीसीएसजी मेडिकल साइंस एंड रिसर्च संस्थान, श्रीनगर
  • डॉ. अच्युत नारायण पाण्डेय – वीसीएसजी मेडिकल साइंस एंड रिसर्च संस्थान, श्रीनगर
  • डॉ. विनिता रावत – वीसीएसजी मेडिकल साइंस एंड रिसर्च संस्थान, श्रीनगर
  • डॉ. अनिश गुप्ता – एम्स, ऋषिकेश
  • डॉ. पंकज कंडवाल – एम्स, ऋषिकेश
  • डॉ. सिद्धार्थ गुप्ता – दून ईएनटी हॉस्पिटल, देहरादून
  • डॉ. साशा लाबरू – नियोवाइज चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल, देहरादून
  • डॉ. आनंद कुमार गोयल – गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय, देहरादून
  • डॉ. तृप्ति चौधरी – गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय, देहरादून
  • डॉ. ज्योत्सना सेठ – सीमा डेंटल कॉलेज, ऋषिकेश
  • डॉ. धीराज गुप्ता – मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार
  • डॉ. सुमन कुमारी पाण्डेय – मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार
  • डॉ. गोदावरी जोशी – मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
  • डॉ. सुभाष जोशी – मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
  • डॉ. हरि शंकर पाण्डेय – मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
  • डॉ. विनिता गुप्ता – एसजीआरआर मेडिकल एंड हेल्थ साइंस, देहरादून
  • प्रो. डॉ. पंकज कुमार गर्ग – एसजीआरआर मेडिकल एंड हेल्थ साइंस, देहरादून
  • डॉ. (प्रो.) प्रशांत शारदा – एसजीआरआर मेडिकल एंड हेल्थ साइंस, देहरादून
  • डॉ. उर्मिला पलारिया – एसएसजे मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, अल्मोड़ा
  • डॉ. अनिल पाण्डेय – एसएसजे मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, अल्मोड़ा
  • डॉ. अमित कुमार सिंह – एसएसजे मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, अल्मोड़ा
  • डॉ. जॉली अग्रवाल – दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून
  • डॉ. श्रुति बर्नवाल – दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून
  • डॉ. विवेकानंद सत्यवाली – दून Medical College, देहरादून
  • डॉ. सुबोध नौटियाल – दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून
  • डॉ. शैली व्यास – हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जॉलीग्रांट
  • डॉ. वीणा अस्थाना – हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जॉलीग्रांट
  • डॉ. सिद्धांत खन्ना – कृष्णा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून
  • डॉ. शिवम डंग – कृष्णा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, देहरादून
  • डॉ. अंजना टाक – उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय, देहरादून
  • डॉ. पारुल शर्मा – ऋषिकुल परिसर, हरिद्वार
  • डॉ. राजीव कुमार – गुरुकुल परिसर, हरिद्वार
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: सरकारी धन के दुरुपयोग में दोषी उप डाकपाल को तीन साल की सजा

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

  • डॉ. महेश कुरियाल – अध्यक्ष, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), देहरादून
  • डॉ. जे.एन. नौटियाल – अध्यक्ष, भारतीय चिकित्सा परिषद
  • डॉ. यशवंत सिंह बिष्ट – हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, जॉलीग्रांट
यह भी पढ़ें 👉  बेतिया पुलिस लाइन में सिपाही ने साथी जवान को मारी 11 गोलियां, मौके पर मौत, आरोपी जवान हिरासत में

आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवॉर्ड

  • डॉ. गीता जैन – प्राचार्य, दून मेडिकल कॉलेज
  • डॉ. गोविन्द तितियाल – प्राचार्य, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी
  • डॉ. सौरभ वार्ष्णेय – एम्स, ऋषिकेश
ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page