Uttarakhand: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 119 अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड राज्य कर विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आयुक्त राज्य कर द्वारा जारी दो अलग-अलग आदेशों के तहत कुल 119 अधिकारियों का स्थानांतरण और नई तैनाती की गई है। इनमें 42 सहायक आयुक्त एवं समकक्ष अधिकारी तथा 77 राज्य कर अधिकारी शामिल हैं। विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह व्यापक तबादला सूची जारी की गई है।

30 जून 2026 को जारी आदेशों के अनुसार कई अधिकारियों को मुख्यालय, ऑडिट, प्रवर्तन (एनफोर्समेंट), सचल दल (मोबाइल स्क्वाड), मंडलीय कार्यालयों तथा विभिन्न राज्य कर खंड कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग ने अधिकारियों को शीघ्र नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा...कार गहरी खाई में गिरी, चार की मौत, दो गंभीर घायल

42 सहायक आयुक्त एवं समकक्ष अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र

पहले आदेश के तहत 42 सहायक आयुक्त एवं समकक्ष अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इन अधिकारियों की नई तैनाती देहरादून मुख्यालय, हरिद्वार, हल्द्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर, रुड़की, विकासनगर, खटीमा, किच्छा, भगवानपुर, गंगापुर और मसूरी सहित विभिन्न कार्यालयों में की गई है।

विभाग ने कई अधिकारियों को सचल दल इकाइयों में भेजा है, जबकि अन्य अधिकारियों को ऑडिट, प्रवर्तन और राज्य कर मुख्यालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे कर चोरी की रोकथाम, निरीक्षण कार्यों और राजस्व संग्रह व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: “देवभूमि में फासीवाद नहीं चलेगा”...विधायक सुमित हृदयेश का पुलिस कार्यप्रणाली पर हमला

77 राज्य कर अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

दूसरे आदेश में 77 राज्य कर अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इन अधिकारियों को भी सचल दल, मंडल कार्यालय, उप आयुक्त कार्यालय, ऑडिट शाखा तथा विभिन्न राज्य कर खंड कार्यालयों में तैनात किया गया है।

नई पोस्टिंग देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, रुड़की, विकासनगर, कोटद्वार, टनकपुर, गोपेश्वर और खटीमा समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में की गई है।

एसआईआर ड्यूटी वाले अधिकारी बाद में होंगे कार्यमुक्त

आयुक्त राज्य कर द्वारा जारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन अधिकारियों की वर्तमान में विशेष गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) में ड्यूटी लगी हुई है, उन्हें प्रशिक्षण संबंधी शासनादेश के अनुरूप निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद ही कार्यमुक्त किया जाएगा। इसके बाद वे अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  CBSE Board Result: हल्द्वानी के बियरशिबा स्कूल का शानदार परिणाम, संस्कृति अधिकारी ने 98.4% अंक के साथ किया टॉप

विभाग ने दिए तत्काल ज्वाइनिंग के निर्देश

विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को यथाशीघ्र अपने नवीन तैनाती स्थल पर योगदान देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि सचल दल में तैनात अधिकारियों से विभागीय आवश्यकता के अनुसार अन्य प्रशासनिक एवं कर संबंधी कार्य भी लिए जा सकेंगे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page