Uttarakhand: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा…कार गहरी खाई में गिरी, चार की मौत, दो गंभीर घायल

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। लमगड़ा थाना क्षेत्र के चायखान के समीप एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही लमगड़ा थाना पुलिस, स्थानीय ग्रामीण और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: आरएसएस जिला कार्यवाहक के बेटे ने की आत्महत्या, वीडियो में बताई वजह

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय कार संख्या यूके 04 जेड-5819 में कुल छह लोग सवार थे और सभी अल्मोड़ा जिले के वलिया गांव के निवासी थे। हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह (40 वर्ष), पान सिंह (50 वर्ष), जगदीश (35 वर्ष) और लक्षम सिंह (56 वर्ष) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Ramnagar: बिना सत्यापन किरायेदार रखना पड़ा भारी, मकान मालिक का ₹10 हजार का चालान

हादसे में गोपाल सिंह (43 वर्ष) और सचिन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से खाई से निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  टैक्स चोरी पर बेअसर बढ़ा जीएसटी, दिल्ली-बरेली से गुटका खेपों की धड़ल्ले से एंट्री, राजस्व को करोड़ों का चूना

लमगड़ा के थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page