Haldwani: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, बाइक पर बैठाकर युवक से की थी लूट, दो शातिर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। पुलिस ने भोटियापड़ाव क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, दो हजार रुपये की नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एसएसपी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी और प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2025 अपडेट: इंटरमीडिएट में देहरादून की अनुष्का टॉपर, 98.60% अंक हासिल किए

पुलिस के अनुसार, अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर निवासी प्रदीप सिंह बोरा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 जून को दो युवक उन्हें मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए। वहां उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल फोन व ₹2,000 की नकदी लूट ली गई। शिकायत के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: कृष्णापुर में भूस्खलन पर सख्त हुए आयुक्त, बोले- सिर्फ रोकना नहीं, खतरनाक बोल्डरों का पूरा निस्तारण जरूरी

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने अभय सिंह उर्फ उड़ी निवासी राजपुरा और रवि रौतेला निवासी फूलचौड़, हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 20 जुलाई 2025

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, ₹2,000 की नकदी तथा घटना में प्रयुक्त होंडा सीबीआर मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की गई है।

पूरे अभियान में चौकी प्रभारी भोटियापड़ाव उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, कांस्टेबल विजय भारद्वाज और कांस्टेबल मुकेश सिंह की अहम भूमिका रही।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page