उत्तराखंड: दिनदहाड़े पुलिस पर हमला…लक्सर ओवरब्रिज पर अंधाधुंध फायरिंग, मोस्ट वांटेड विनय त्यागी को लगी गोलियां

खबर शेयर करें

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है। लक्सर ओवरब्रिज पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में पुलिस कस्टडी में मौजूद मोस्ट वांटेड बदमाश विनय त्यागी को दो से तीन गोलियां लगने की सूचना है। फायरिंग के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस विनय त्यागी को रुड़की से लक्सर एसीजेएम कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान लक्सर ओवरब्रिज पर ट्रैफिक जाम का फायदा उठाकर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस वाहन को निशाना बनाया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में विनय त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: 'डिग्री नहीं, कौशल और नवाचार से बनेगा भविष्य', सीएम धामी ने गिनाईं पांच साल की उपलब्धियां

घटना के बाद पुलिस उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। विनय त्यागी पर लूट, डकैती समेत 40 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह पुलिस रिकॉर्ड में हार्डकोर क्रिमिनल बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में फिर भूकंप के झटके, एक सप्ताह में तीसरी बार दहशत का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात शेखर चंद सुयाल समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। जाम के दौरान अज्ञात बदमाशों ने गाड़ी पर फायरिंग की, जिसमें आरोपी विनय त्यागी को गोलियां लगी हैं। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: बीईओ दो दिन से नदारद...सीडीओ ने वेतन रोका, कार्रवाई की संस्तुति

जब एसपी देहात से पूछा गया कि घायल बदमाश का संबंध कुख्यात सुनील राठी गैंग से है या नहीं, तो उन्होंने इस पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page