बड़ा हादसा टला: कासगंज में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हाईवे किनारे क्रैश, महिला प्रशिक्षु पायलट गंभीर घायल

खबर शेयर करें

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोमवार शाम एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अलीगढ़ के धनीपुर हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाला चेतक एविएशन का प्रशिक्षण विमान पुलिस लाइन के पीछे बरेली–मथुरा हाईवे के किनारे क्रैश हो गया। हादसे में विमान उड़ा रही महिला प्रशिक्षु पायलट गंभीर रूप से घायल हो गईं। गनीमत रही कि विमान आबादी से दूर गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम करीब चार बजे एयरक्राफ्ट कासगंज के ऊपर उड़ान भर रहा था। इसी दौरान उसमें तकनीकी खराबी आ गई। विमान ने कुछ देर तक हवा में एक-दो चक्कर लगाए, लेकिन नियंत्रण नहीं हो सका। इसके बाद एयरक्राफ्ट बिजली के तारों से टकराते हुए पुलिस लाइन के पीछे निर्माणाधीन बरेली–मथुरा हाईवे के किनारे जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड: 21 लोगों की मौत, कई विदेशी नागरिक भी शिकार

हादसे के समय विमान में केवल 27 वर्षीय प्रशिक्षु महिला पायलट कायनात खान सवार थीं। वह मुंबई निवासी बताई जा रही हैं। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रॉस टेलर की मैदान पर वापसी, अब समोआ के लिए खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर

एयरक्राफ्ट के गिरते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दुर्घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। अलीगढ़ स्थित चेतक एविएशन की तकनीकी टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एयरक्राफ्ट ने अलीगढ़ के धनीपुर हवाई अड्डे से नियमित प्रशिक्षण उड़ान के लिए उड़ान भरी थी। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि विमान के क्रैश होने के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ट्रांसपोर्ट नगर में टैक्स चोरी के सिंडिकेट पर सख्ती, कारोबारियों में हड़कंप

प्रशासन ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और विमान के ब्लैक बॉक्स व अन्य तकनीकी पहलुओं का परीक्षण कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page