हरिद्वार: पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को मिली जमानत

खबर शेयर करें

हरिद्वार। जेल में बंद पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को करीब पौने दो महीने बाद राहत मिली है। आज जिला कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें जमानत मंजूर कर दी। चैंपियन को खानपुर विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर 27 जनवरी को फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें सीजेएम कोर्ट द्वारा जेल भेज दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: KFC के पास स्कूटी की डिग्गी से उड़ाए थे 2 लाख, पुलिस ने दबोचा यूपी का शातिर टप्पेबाज

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ यह मामला खानपुर विधायक के कार्यालय पर हुए फायरिंग की घटना से जुड़ा हुआ था, जिसमें उनका नाम सामने आया था। अब जमानत मिलने के बाद चैंपियन को राहत मिली है और वे जेल से बाहर आ सकेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, दोस्तों पर धारदार हथियार से हत्या का आरोप, साक्ष्य मिटाने का भी दावा

You cannot copy content of this page