हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के दो छात्रों को INSPIRE MANAK योजना में चयनित होने पर मिला सम्मान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 7वीं की छात्रा यश्विनी रावत और कक्षा 6वीं के छात्र अविक टिक्कू को इंस्पायर मानक (INSPIRE MANAK) योजना के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी और परियोजना प्रतियोगिता (DLEPC) के लिए चयनित किया गया है। इन दोनों छात्रों को अपने विज्ञान प्रोजेक्ट्स और मॉडल तैयार करने के लिए 10,000 रुपये का अनुदान प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

यह दोनों विद्यार्थी अब हल्द्वानी शहर का प्रतिनिधित्व करेंगे और आगामी 2024-25 में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक समित टिक्कू, शैक्षणिक निदेशक स्मृति टिक्कू और प्रधानाचार्य रूपक पांडे ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: धारचूला से टनकपुर जा रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, बस के पहिए तले दबकर चालक की मौत

विद्यालय के समस्त शिक्षकगण और स्टाफ ने भी यश्विनी और अविक की मेहनत और सफलता की सराहना की, साथ ही उन्हें आगे की यात्रा में सफलता की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: ओवररेटिंग पर प्रशासन सख्त...मदिरा दुकानों पर छापे, ₹3.05 लाख जुर्माना वसूला

यह उपलब्धि विद्यालय और हल्द्वानी शहर के लिए गर्व की बात है और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page