उत्तराखंड: बर्फ की कमी के चलते औली में राष्ट्रीय स्की एंड स्नो बोर्ड चैंपियनशिप स्थगित

खबर शेयर करें

जोशीमठ। बर्फ की कमी के कारण 16 से 19 मार्च तक प्रस्तावित राष्ट्रीय स्की एंड स्नो बोर्ड चैंपियनशिप को स्थगित कर दिया गया है। औली में बर्फ लगभग पूरी तरह पिघल चुकी है, जबकि गोरसों क्षेत्र में भी महज पांच इंच बर्फ जमी है। ऐसे में स्कीइंग गेम्स को रद्द करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: शादी समारोह में विवाद बना खूनी वारदात...पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की कर दी हत्या, इलाके में दहशत

अब औली और गोरसों में स्की माउंटेनियरिंग प्रतियोगिता के आयोजन की योजना बनाई जा रही है। स्की माउंटेनियरिंग के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि यह खेल कम बर्फ में भी आयोजित किया जा सकता है, क्योंकि इसमें स्की के साथ दौड़ना और चलना शामिल होता है। जल्द ही पर्यटन विभाग को इसके आयोजन का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: ड्रग फ़्री देवभूमि मिशन के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर दबोचा

बर्फ की कमी से औली में स्कीइंग गतिविधियों पर असर पड़ा है, लेकिन आयोजक स्की माउंटेनियरिंग को नए विकल्प के रूप में देख रहे हैं। पर्यटन विभाग इस आयोजन को बढ़ावा देने के लिए विचार कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कई बार घूम चुकी है पाक जासूसी की आरोपी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, एजेंसियां सतर्क

You cannot copy content of this page