उत्तराखंड में कई बार घूम चुकी है पाक जासूसी की आरोपी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, एजेंसियां सतर्क

खबर शेयर करें

देहरादून। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने की आरोपी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के उत्तराखंड से गहरे कनेक्शन सामने आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार वह राज्य के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में कई बार भ्रमण पर आ चुकी है। इस दौरान उसने केदारनाथ, बद्रीनाथ सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नीती घाटी में तबाही का मंजर…तमक नाले में बहे GRIF कर्मचारी का अब तक नहीं मिला सुराग, सर्च ऑपरेशन जारी

चौंकाने वाली बात यह है कि ज्योति ने उत्तराखंड के सामरिक दृष्टि से संवेदनशील इलाकों का भी भ्रमण किया था, जहां से वीडियो बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में केंद्रीय जांच एजेंसियां इस एंगल से भी गहन जांच में जुट गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

ज्योति द्वारा पोस्ट किए गए कुछ वीडियो में उसने केदारनाथ में खाने-पीने की व्यवस्थाओं, यात्रियों की भीड़, सुरक्षा इंतजामों और साधु-संतों से हुई बातचीत को भी शामिल किया है। माना जा रहा है कि यह सामग्री रणनीतिक तौर पर संवेदनशील मानी जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं और हल्दूचौड़ के चार क्लीनिकों पर भारी जुर्माना, जरूरी दस्तावेज न मिलने पर कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, ज्योति मल्होत्रा उन कुछ संदिग्धों में शामिल है जिन्हें “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उसके पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों से घनिष्ठ संबंध थे और वह सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करती थी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू, 13 भाषाओं में हेल्थ एडवाइजरी जारी, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह...

फिलहाल जांच एजेंसियां उसकी डिजिटल गतिविधियों, यात्राओं और वीडियो कंटेंट की गहनता से जांच कर रही हैं। उत्तराखंड पुलिस भी केंद्र के साथ समन्वय में मामले की जानकारी साझा कर रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page