हल्द्वानी: महिला सशक्तिकरण विभाग की अनूठी पहल, सात आंगनबाड़ी केंद्र गोद लिए

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में पहली बार महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग हल्द्वानी ने ग्रामीण और यूनाइटेड वे दिल्ली के सहयोग से नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विशेष पहल की शुरुआत की है। प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को मजबूत करने और आंगनबाड़ी केंद्रों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस योजना के तहत पहले चरण में सात आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: गौलापार रोड पर बड़ा हादसा टला...चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

हल्द्वानी विकासखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र गौजाजाली बिचली प्रथम को इस योजना में शामिल किया गया है। यहां बच्चों के लिए 18 कुर्सियां, अलमारी, बोर्ड, लेखन सामग्री, बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेल सामग्रियां प्रदान की गई हैं। इसके अलावा, समग्र विकास के लिए मानसिक और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु वॉल पेंटिंग भी करवाई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मिड-डे-मील में लापरवाही: पिथौरागढ़ के स्कूलों में पहुंचा एक्सपायरी दूध, अभिभावक भड़के, विभाग जांच में जुटा

बाल विकास परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी ने पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी और शिक्षा के प्रति उनका रुझान बढ़ेगा। उन्होंने इस योजना को आगे भी जारी रखने की जरूरत बताई, ताकि अधिक से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों को इसका लाभ मिल सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ बॉर्डर पर एसएसबी ने पकड़ी इंडोनेशियाई महिला, बिना वीजा भारत में घुसने का कर रही थी प्रयास

You cannot copy content of this page