Haldwani: आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर दिखा देशभक्ति का जज्बा

खबर शेयर करें

लालकुआं (हल्द्वानी)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड से जुड़ी 705 दुग्ध समितियां देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आईं। लालकुआं से लेकर पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों तक आंचल दुग्ध संघ की सभी समितियों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस दौरान समितियों के पदाधिकारियों और दुग्ध उत्पादकों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया और देश की एकता, अखंडता व विकास के प्रति संकल्प लिया।

नैनीताल दुग्ध संघ के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने ध्वजारोहण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आंचल दुग्ध संघ दुग्ध उत्पादकों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रहा है। दुग्ध उपार्जन व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही आंचल दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों के विपणन को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादकों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना संघ की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 31 दिसंबर

कर्मचारियों को जल्द मिलेगी वर्दी

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध संघ के कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को जल्द ही वर्दी वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी दुग्ध संघ की कार्यप्रणाली की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके हितों एवं सुविधाओं का ध्यान रखना संघ की प्राथमिकता है।

उन्होंने कर्मचारियों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए दुग्ध उत्पादकों के साथ बेहतर समन्वय बनाने का आह्वान किया, ताकि दुग्ध उपार्जन व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: सीएचसी में CDO का छापा...खुद मरीज बनकर पहुंचे अस्पताल, 15 कर्मचारी गायब, वेतन रोकने के आदेश

705 समितियों में मनाया गया आजादी का पर्व

आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 दुग्ध समितियों में भी स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए। पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों में समितियों के पदाधिकारियों तथा दुग्ध उत्पादकों ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान किया। इस दौरान देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।

दुग्ध समितियों में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों ने दुग्ध उत्पादकों और संघ के बीच जुड़ाव को भी मजबूत करने का संदेश दिया। बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादकों ने कार्यक्रमों में भाग लेकर देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया।

चुनाव को लेकर आचार संहिता का रखा गया ध्यान

दुग्ध समितियों के चुनाव की तिथियां निर्धारित होने के कारण स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के दौरान आचार संहिता का भी विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की चुनाव प्रचार संबंधी गतिविधि नहीं की गई। स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को पूरी तरह देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना तक सीमित रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: चारधाम में आस्था का रिकॉर्ड...23 दिन में 11 लाख पार, मौसम की मार भी नहीं रोक पाई भीड़

कार्यक्रम का संचालन प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने किया। उन्होंने दुग्ध उपार्जन व्यवस्था, दुग्ध समितियों के माध्यम से होने वाले दूध संग्रहण तथा आंचल दूध एवं दुग्ध उत्पादों के विपणन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों से दुग्ध उत्पादकों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर दुग्ध उपार्जन बढ़ाने और आंचल के उत्पादों की बिक्री को और मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संचालक मंडल सदस्य गोविंद सिंह मेहता, पूर्व संचालक मंडल सदस्य राजेंद्र प्रसाद, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, पीएंडआई प्रभारी सुभाष बाबू, सुरेश चंद्र, रमेश मेहता, राजू दुमका, रमेश चंद्र, दिनेश कुलोरा, कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, रश्मि धामी, रेखा बोरा, विपिन तिवारी, विजय चौहान, विमल कुमार समेत दुग्ध संघ के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page