उत्तराखंड: दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने जन सेवा केंद्र में की लूट, गल्ले से साढ़े तीन लाख की नगदी उड़ाई

खबर शेयर करें

देहरादून। रायपुर क्षेत्र स्थित वाणी विहार में दिनदहाड़े तीन सशस्त्र बदमाशों ने जन सेवा केंद्र (सीएससी) में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने तमंचों के बल पर संचालक से साढ़े तीन लाख रुपये लूटे और मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब चार बजे सीएससी संचालक अरुण पाल अकेले बैठे थे। इस दौरान तीन बदमाश एक स्कूटर पर सवार होकर वहां पहुंचे और गालियां देते हुए तमंचा दिखाकर उन्हें गल्ला खोलने के लिए कहा। जैसे ही अरुण पाल ने गल्ला खोला, एक बदमाश ने उसमें रखे साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए और वे स्कूटर से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: नर्सिंग अधिकारियों के 196 पदों पर भर्ती, 12 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

सीएससी संचालक ने शोर मचाया और बदमाशों का पीछा किया, लेकिन जब वह उनके करीब पहुंचे, तो बदमाशों ने उनकी स्कूटर को टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया और फरार हो गए। आसपास के दुकानदारों ने उन्हें उठाया और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘एक देश, एक चुनाव’ पर मंथन को उत्तराखंड आएगी संयुक्त संसदीय समिति, 40 सांसद होंगे शामिल

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम और पुलिस की तीन टीमों को आरोपियों की तलाश में लगाया गया है। एसपी देहात-1 जया बलोनी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाशों की तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस उनकी पहचान के लिए रूट और अन्य सुरागों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चार साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं दी जा सकेंगी ये सर्दी-जुकाम की दवाएं, केंद्र ने लगाया प्रतिबंध

संचालक अरुण पाल मनी ट्रांसफर का काम भी करते हैं, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि बदमाशों ने सीएससी की रैकी की होगी। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान और उनके सहयोगियों की जानकारी हासिल करने में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page