Haldwani: 31 जुलाई तक जमा करें भवन एवं स्वच्छता कर, नगर निगम दे रहा 25% की छूट

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने शहर के भवन स्वामियों से 31 जुलाई तक भवन एवं स्वच्छता कर जमा कराने की अपील की है। नगर निगम ने समय से कर जमा करने वाले पात्र भवन करदाताओं को 25 प्रतिशत की विशेष छूट देने की घोषणा की है।

नगर निगम के अनुसार, यह छूट केवल उन भवन करदाताओं को मिलेगी, जिन पर पिछले वित्तीय वर्ष का कोई भी बकाया नहीं है। निगम के अभिलेखों में नगर क्षेत्र के करीब 30 हजार भवन दर्ज हैं। इनमें से अब तक लगभग 10 हजार भवन स्वामियों ने 25 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाते हुए भवन एवं स्वच्छता कर जमा करा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: कार को बचाने के चक्कर में पलटी रोडवेज बस, 18 यात्री घायल

नगर निगम ने बताया कि करदाताओं में ऑनलाइन भुगतान को भी अच्छा प्रतिसाद मिला है। अब तक कर जमा करने वाले 10 हजार भवन स्वामियों में से करीब 3,500 लोगों ने निगम के ऑनलाइन पोर्टल Ptax.nnhldw.com के माध्यम से भवन एवं स्वच्छता कर का भुगतान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पॉलिटेक्निक मारपीट प्रकरण...शिक्षकों से अभद्रता करने वाला दरोगा निलंबित

करदाताओं को समय रहते छूट का लाभ दिलाने के लिए नगर निगम ने करीब 11 हजार भवन स्वामियों को एसएमएस भी भेजे हैं। निगम ने स्पष्ट किया है कि यह संदेश केवल “JX-NNHLDW” सेंडर आईडी से भेजे गए हैं।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि भवन कर का भुगतान करते समय केवल अधिकृत पोर्टल और JX-NNHLDW सेंडर आईडी से प्राप्त लिंक का ही उपयोग करें। किसी अन्य लिंक या सेंडर आईडी के माध्यम से कोई भी ऑनलाइन लेनदेन न करें, ताकि साइबर ठगी से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: ऑपरेशन प्रहार के तहत भीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग सकुशल बरामद

नगर आयुक्त ने सभी पात्र भवन स्वामियों से 31 जुलाई से पहले भवन एवं स्वच्छता कर जमा कर 25 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page