उत्तराखंड: प्रदेश में 8 से 10 मई के बीच हो सकते हैं पंचायत चुनाव, जल्द जारी होगी अधिसूचना

खबर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों में 8 से 10 मई के बीच चुनाव कराए जा सकते हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, 17 से 20 अप्रैल के बीच चुनाव की अधिसूचना जारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज भी कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी

प्रदेश में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। सरकार ने निवर्तमान ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त किया था। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल 1 जून और ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 10 जून को समाप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में गरजा विपक्ष...टेबल पलटी, माइक तोड़े, सीएम धामी ने रखा 5315 करोड़ का अनुपूरक बजट

बैठक में होगा अंतिम निर्णय

पंचायत चुनाव को लेकर जल्द ही विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें चुनाव कार्यक्रम पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसके साथ ही पंचायतों में आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया भी पूरी की जानी है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई...ओखलकांडा के BDO देशराज हटाए गए, रामनगर में ABDO पद पर भेजे गए

राज्य में पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। प्रशासन भी निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने की तैयारियों में जुटा हुआ है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page