Haldwani: दिल्ली से हल्द्वानी आई महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा था शादीशुदा युवक, अचानक बिगड़ी तबीयत…मौत से उठे सवाल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित एक होटल में मंगलवार रात महिला मित्र के साथ ठहरे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह युवक की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना से होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने महिला मित्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अब इस मामले में मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मृतक हल्द्वानी के टनकपुर रोड क्षेत्र का निवासी था और ट्रांसपोर्ट नगर में डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। उसकी महिला मित्र भी शादीशुदा है और दिल्ली में रहती है। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे।

यह भी पढ़ें 👉  गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन का कहर, दो यात्रियों की मौत, तीन गंभीर घायल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक के कहने पर महिला मित्र मंगलवार को दिल्ली से हल्द्वानी आई थी। इसके बाद दोनों रामपुर रोड पर सरगम सिनेमा के पास स्थित एक होटल में ठहरे। रात में दोनों के बीयर पीने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बनेगा देश का पहला राज्य, जहां बनेगा 'अग्निवीर सेल', धामी सरकार ने किए कई बड़े ऐलान

मामले में युवक के यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा लेने की बात भी सामने आई है। हालांकि, उसने दवा ली थी या नहीं और यदि ली थी तो उसका मौत से कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल मौत की वजह को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

एसपी सिटी हरबंस सिंह के मुताबिक, होटल में युवक की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: कक्षा 10 के छात्र दिव्यम तिवारी की पुस्तक ‘छम छम आया वसंत’ का विमोचन, 42 बाल कविताओं का अनूठा संग्रह

पुलिस महिला मित्र से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही युवक की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page