जंतर-मंतर प्रदर्शन मामला: सीजेपी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को जमानत

खबर शेयर करें

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को अदालत से जमानत मिल गई है। दिल्ली पुलिस ने बुधवार को दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत तीन दिन बढ़ाने की मांग की थी। दोनों को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) की अदालत में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। बाद में दोनों को जमानत दे दी गई।

इससे पहले सोमवार को दोनों नेताओं को मंदिर मार्ग थाने में नवनियुक्त विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया था। उस समय पुलिस ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की थी, जिस पर मजिस्ट्रेट ने दोनों को दो दिन और जेल में रखने का आदेश दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसा: घने कोहरे में ट्रक ने कार को रौंदा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए थे दोनों नेता

सौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मामले में हिरासत में लिया गया था। आरोप है कि प्रतिबंध लागू होने के बावजूद दोनों बंद गेट पार कर जंतर-मंतर परिसर में दाखिल हुए थे। वहां उन्होंने सीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा लहराया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की थी।

यह भी पढ़ें 👉  तिरुपति मंदिर में हाई वोल्टेज ड्रामा...नशे में धुत शख्स शिखर पर चढ़ा, बोला– शराब दो तभी उतरूंगा

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया था। 13 अक्तूबर को उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। बाद में उनकी हिरासत दो दिन और बढ़ाई गई थी। अब अदालत ने दोनों को जमानत दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून एयरपोर्ट ने जारी किया शीतकालीन फ्लाइट शेड्यूल, कुल 23 उड़ानों का समय तय
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page