महंगाई का तगड़ा झटका: पेट्रोल-डीजल 3 रुपये महंगे, सीएनजी के दाम भी बढ़े

खबर शेयर करें

नई दिल्ली : देशभर में शुक्रवार को आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा कीमतों में आई तेजी का असर अब सीधे भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर दिखाई देने लगा है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, सीएनजी के दाम भी 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दिए गए हैं।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बार अप्रैल 2022 में बढ़ोतरी हुई थी। लंबे समय बाद हुई इस वृद्धि से वाहन चालकों, परिवहन कारोबार और घरेलू बजट पर सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  BLO और ERO के लिए बड़ी सौगात: निर्वाचन आयोग ने किया पारिश्रमिक में दोगुना इजाफा

नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल अब 90.67 रुपये प्रति लीटर बिकेगा। राजधानी में रोजाना वाहन चलाने वाले लाखों लोगों के लिए यह बढ़ोतरी बड़ा झटका मानी जा रही है।

दिल्ली के अलावा अन्य महानगरों में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी इजाफा हुआ है। कोलकाता में पेट्रोल 108.74 रुपये और डीजल 95.13 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल 106.68 रुपये और डीजल 93.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 103.67 रुपये और डीजल 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रूस-यूक्रेन युद्ध पर शांति की उम्मीद: ज़ेलेंस्की-ट्रंप की उच्चस्तरीय बैठक तय, नए साल से पहले अहम फैसलों के संकेत

इसी बीच सीएनजी उपभोक्ताओं को भी बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली में सीएनजी अब 79.09 रुपये प्रति किलोग्राम मिलेगी। नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत 87.70 रुपये, गुरुग्राम में 84.12 रुपये, रेवाड़ी में 83.70 रुपये और करनाल में 83.43 रुपये प्रति किलोग्राम तय की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन का ऐतिहासिक दिन, 17 फरवरी को नई सरकार का शपथ ग्रहण

ईंधन और सीएनजी की कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर अब परिवहन खर्च, रोजमर्रा की जरूरतों और घरेलू बजट पर भी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page