भोपाल ISBT में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, आधा दर्जन बसें चपेट में…दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे

खबर शेयर करें

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) में रविवार रात अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में वर्मा ट्रेवल्स की चार बसों समेत आसपास खड़ी कई अन्य बसें भी आ गईं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अब तक करीब आधा दर्जन बसें आग से प्रभावित हो चुकी हैं।

घटना के बाद बस टर्मिनल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें तेजी से फैलने के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका-वेनेजुएला टकराव ने लिया युद्ध जैसा रूप, काराकास में अमेरिकी हवाई हमला, राजधानी दहली

एसी में शॉर्ट सर्किट की आशंका, कारण स्पष्ट नहीं

प्रारंभिक जानकारी में बस के एसी सिस्टम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  एअर इंडिया के पायलट का कन्फर्मेटरी डोप टेस्ट भी पॉजिटिव, गांजा पाए जाने का दावा

दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे

बसों में लगी आग को नियंत्रित करने के लिए दमकलकर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं। आग की गंभीरता को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ‘परीक्षा पे चर्चा’ पोर्टल पर शिक्षकों का पंजीकरण अनिवार्य, लक्ष्य से चूके तो तय होगी जवाबदेही

अपडेट जारी है….

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page